मिस्र में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों के हमले में कई लोग हताहत व घायल हुए हैं।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में शनिवार की रात बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर निकल कर पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक को न्यायालय की ओर से बरी किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किए। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पहले उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर उन पर हमला कर दिया।यह प्रदर्शन राजधानी क़ाहेरा के प्रसिद्ध तहरीर चौक या लिबर्टी स्क्वायर पर हुआ और पुलिस ने दसियों प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार भी कर लिया।ज्ञात रहे कि मिस्र के एक न्यायालय ने देश के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक, उनके बेटों तथा तत्कालीन गृहमंत्री व सहयोगियों को क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों के जनसंहार के आरोप से मुक्त कर दिया। यह इस मामले की अंतिम सुनवाई थी। सुनवाई के अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और अदालत का फ़ैसला आने के बाद से ही जनता में बेचैनी दिखाई पड़ने लगी थी।
30 नवंबर 2014 - 05:35
समाचार कोड: 654957
मिस्र में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों के हमले में कई लोग हताहत व घायल हुए हैं।